पटना, फरवरी 4 -- राज्य 213 प्रखंडों में इस साल डिग्री कॉलेज खुलेंगे। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पढ़ाई शुरू होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों की सूची तैयार कर ली है। इनमें सबसे अधिक 14 डिग्री कॉलेज पूर्वी चंपारण तो 11 बेगूसराय में डिग्री कॉलेज खुलेंगे। अरवल में एक डिग्री कॉलेज खुलेगा। प्रथम चरण में कॉलेज खोले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में आधारभूत संरचना पर काम होगा। इसके साथ ही शिक्षक आदि की नियुक्ति होगी। सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खुलेंगे, तो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य में ग्रांस इनरॉलमेंट रेश्यो (जीईआर/सकल नामांकन अनुपात) बढ़ेगा। अभी राज्य में सकल नामांकन अनुपात लगभग 17 प्रतिशत है। सरकार की नीति के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में डिग्री कॉलेज के लिए न्यूनतम पांच एकड़ और शहरी क्षेत्र में 2.5 एकड़ जमीन अनिवार्य है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.