गोपालगंज, जनवरी 16 -- सिधवलिया, एक संवाददाता। पूर्वी चंपारण जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत राज्य उच्च पथ 74 पर डुमरिया बाजार के समीप शुक्रवार को ट्रक की ठोकर से बाइक सवार गोपालगंज जिले के एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक अरेराज मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे थे। मृत युवक की पहचान गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकट बढ़ेया गांव निवासी संतु कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक उसी गांव का अजय कुमार बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अरेराज से घर लौटने के दौरान रामपुर खजुरिया की ओर से आ रही एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संतु कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डुमरियाघाट था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.