मधुबनी, सितम्बर 20 -- झंझारपुर। पूर्वी चंपारण के पिपराकोठी में तीन दिवसीय कृषि मत्स्यकी एवं पशुधन उन्नति मेला सह किसान समारोह का आयोजन किया गया। समापन पर बिहार व अन्य जगहों से शामिल हुए तमाम कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा मेला में लगाए गए प्रदर्शनी की समीक्षा हुई और डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अंतर्गत काम करने वाले कृषि विज्ञान केंद्र सुखेत को प्रथम पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार कृषि मत्स्यकी एवं पशुधन क्षेत्रों से जुड़ी नवीनतम तकनीकों के प्रचार-प्रसार में बेहतर जानकारी प्रदर्श के लिए दी गई। तीन दिवसीय महोत्सव में सरकारी एवं निजी क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए, जिनमें किसानों को नई तकनीकों, योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र सुखेत की ओर से डॉ. एस. के. गंगवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.