रांची, दिसम्बर 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी), रांची की मेजबानी में पूर्वी क्षेत्र स्कूल बैंड प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए पूर्वी भारत के कुल 11 राज्यों की स्कूल बैंड टीमें रांची पहुंच चुकी हैं। झारखंड के अलावा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम से प्रतिभागी टीमें हिस्सा ले रही हैं। राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति का अवसर इस जोनल प्रतियोगिता में प्रस्तुति के बाद, चार विजेता टीमों को राष्ट्रीय स्कूली बैंड प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनने वाली बैंड टीम को देश के सबसे बड़े समारोह, 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर बैंड प्रस्तुति देने का गौरवशाली अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के दौरान पाइप ...