रांची, फरवरी 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय सेना के पूर्वी कमान अलंकरण समारोह का आयोजन दीपावली मिलिट्री परिसर स्थित केरकेट्टा ऑडिटोरियम में बुधवार को हुआ। लेफ्टिनेंट जनरल राम चंदर तिवारी, कमांडिंग-इन-चीफ पूर्वी कमान ने समारोह में वीरता के लिए अलग-अलग कैटेगरी में 42 लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पूर्वी कमान हर चुनौती के लिए तैयार है। हमारे सैनिक अपनी अदम्य क्षमता और साहस के साथ सीमा की सुरक्षा में डटे हुए हैं। भारत सैन्य दृष्टिकोण से मजबूत है और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। कहा, भारत के जवान विपरीत परिस्थितियों में अपने साहस का परिचय देते हुए अडिग हैं। उन्होंने वीर सैनिकों के परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि परिवार का भी संघर्ष एक सैनिक के साथ चलता है। उन्होंने छात्रों और एनसीसी कैडेट को देश प्रेम की भावना अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.