गोरखपुर, दिसम्बर 28 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर ट्रेनिंग एकेडमी गोरखपुर सहित समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए नया गौरव होगा। मजदूरों की संख्या बढ़ा कर इसके निर्माण कार्य में तेजी लाएं। निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। निर्माण की गुणवत्ता और समयबद्धता में किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीएम योगी रविवार शाम ताल कंदला में निर्माणाधीन राष्ट्रीय कैडेट कोर ट्रेनिंग एकेडमी का निरीक्षण करने सड़क मार्ग से पहुंचे थे। उन्होंने एकेडमी के मॉडल और ड्राइंग मैप का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी की। निर्माणाधीन भवन का भ्रमण कर भौतिक प्रगति का भी जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने हॉस्टल, स्टाफ आवास, मेस के निर्माण को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.