बदायूं, अक्टूबर 5 -- बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत कक्षा 11 की छात्रा पूर्वा सिंह को एक दिन का सांकेतिक कोतवाली का एसएचओ बनाया गया। पूर्वा सिंह ने एसएचओ की भूमिका निभाते हुए लोगों की समस्याएं सुनीं। महिला सुरक्षा व कानून पालन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास और कर्तव्यनिष्ठा से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। पूर्वा ने अपने लक्ष्य साझा करते हुए बताया कि वह सिविल सेवाओं में चयनित होकर देश की सेवा करना चाहती हैं। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं पहल की जानकारी दी। इस मौके पर इंस्पेक्टर क्राइम वीके मौर्या, एसआई राममेहर सिंह, महिला एसआई रचना देशवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.