जौनपुर, दिसम्बर 3 -- जौनपुर, संवाददाता। अटेवा के चार राष्ट्रीय पदाधिकारियों पर दर्ज एफआईआर के विरोध में कर्मचारियों ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्राथमिकी की प्रतियां जलाई। पदाधिकारियों पर दर्ज मुकमा वापस लेने की मांग की। मुकदमा वापस नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 25 नवंबर को नई दिल्ली में पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसमें पुलिस ने अटेवा के चार राष्ट्रीय पदाधिकारी पर एफआईआर दर्ज किया था। इसके विरोध में मंगलवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के महामंत्री नंदकिशोर सिंह तथा संघ के महामंत्री रमेश यादव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने एफआईआर की फोटो प्रतियां जलाकर उक्त कार्रवाई के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। चेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.