मिर्जापुर, जनवरी 16 -- मिर्जापुर। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 35 नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। शासन के निर्देश पर कार्यदायी संस्था आरईएस ने नई सड़कों के निर्माण के लिए गांवों का चयन कर शासन को प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है। शासन से प्रस्ताव स्वीकृत होते ही नई सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के उन गांवों को अब पक्की सड़कों से जोड़ा जाएगा जिनमें अबतक पक्की सड़क नहीं बन पायी थी। पूर्वांचल विकास निधि से इन गांवों को पक्के सम्पर्क मार्ग से जोड़ने के लिए शासन के निर्देश पर हाल ही में सर्वे कराया गया था। कार्यदायी संस्था आरईएएस की अधिशासी अभियंता पूजा रानी जासवाल ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सात-सात नई सड़कों के निर्माण के लिए सर्वें कराया गया है। इनकी कुल लंबाई लगभग 110 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.