प्रयागराज, जनवरी 31 -- पूर्वांचल विकास निधि वित्तीय वर्ष 2023-24 व 2024 -25 में स्वीकृत कार्यों की समीक्षा सीडीओ हर्षिका सिंह ने शनिवार को की। बताया गया कि अभियंत्रण विभाग की वर्ष 2023 -24 में स्वीकृत कुल 109 कार्यों के सापेक्ष 105 कार्य पूर्ण हैं, चार कार्य प्रगति पर हैं। वर्ष 2024 -25 के 94 कार्यों के सापेक्ष 12 कार्य पूर्ण हुए हैं, शेष कार्य प्रगति पर हैं, सीडीओ ने काम को समय पर कराने के निर्देश दिए। यूपीसिडको के वर्ष 2023-24 के 10 कार्य स्वीकृत में अब तक मात्र तीन कार्य पूर्ण किए गए हैं, जिसपर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की। अधिशासी अभियंता लघु उद्योग निगम व क्षेत्रीय प्रबंधक लघु उद्योग निगम के वर्ष 2024 -25 के स्वीकृत कुल 15 कार्य के सापेक्ष कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। सभी कार्य प्रगति पर हैं, जिसपर उन्हें निर्देशित किया गया की कार्य...