प्रयागराज, फरवरी 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर इस बार संगम में डुबकी लगाने के बाद घर लौटने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी राहत मिली। विद्या वाहिनी अस्थायी बस स्टेशन से पूर्वांचल रूट की बसें आसानी से उपलब्ध रहीं, वहीं शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी सामान्य दिनों जैसी चहल-पहल देखने को मिली। भीड़ कम होने पर रेलवे ने वनवे व्यवस्था को लागू नहीं किया था। विद्या वाहिनी मैदान से सिर्फ लखनऊ, कानपुर रूट की बसें चल रही हैं। पूर्वांचल रूट की बसें अब झूंसी में बने अस्थाई बस अड्डे से संचालित हो रही हैं लेकिन रविवार को वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर सहित पूर्वांचल के प्रमुख रूटों की बसों का संचालन किया गया। एक ही स्थान से सभी रूट की बसें मिलने के कारण यात्रियों को अलग-अलग बस अड्डों के चक्कर नहीं लगाना पड़ा। बस अड्डे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.