देवरिया, फरवरी 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। जागृति उद्यम केंद्र-पूर्वांचल के बरगद सभागार में शुक्रवार को पूर्वांचल के सात जिलों में कार्यरत उद्यम कोर और उद्यम मित्रों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जल्द शुरू होने जा रहे नए कोहोर्ट की तैयारियों और उद्यमियों के चयन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। इन्क्यूबेशन निदेशक विश्वास पांडेय ने कहा कि वर्ष 2026-27 के लिए कुल 140 उद्यमों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया बहु-स्तरीय होगी जिसके लिए सातों जिलों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि उद्यमियों को व्यवस्थित मार्गदर्शन, बाजार से जुड़ाव और वित्तीय समझ से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि सातों जिलों में मोबिलाइजेशन की गति और गुणवत्ता ही कार्यक्रम की सफलता तय करेगी। डिजिटल सीओई मैनेजर अभिषेक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.