आजमगढ़, जनवरी 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंगलवार को आजमगढ़ पूर्वांचल में सबसे अधिक ठंडा रहा। पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह इस सीजन में अब तक सबसे कम तापमान है। दिनभर जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही। 50 मीटर भी दिखाई नहीं दे रहा था। दिनभर वाहन लाइट जलाकर चलते रहे। सुबह से रात तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड के चलते लोग परेशान रहे। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। मंगलवार को अधिक तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। जिले में एक सप्ताह से बादलों की आवाजाही लगी हुई थी। बादल छंटने के बाद शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। सर्द हवा से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दो दिन बाद सोमवार को निकली धूप भी सर्द हवा के आगे बेअसर रही। शी...