नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- पूर्वांचल में गंगा एक बार फिर अपने रौद्र रूप में आ चुकी हैं। वाराणसी में गंगा चेतावनी बिंदु के पार पहुंचीं। चेतावनी बिंदु पार कर जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ने लगा। घाटों पर पानी भरने से तर्पण करने वालों को सड़कों और गलियों में बैठना पड़ रहा है। रिहायशी इलाकों में फिर बाढ़ का पानी पहुंचने लगा हे। वहीं बलिया में पहले से ही गंगा खतरा बिंदु से ऊपर बह रहीं हैं। बनारस में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। सुबह 8 बजे ढाई सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ाव रिकार्ड किया गया। एक बार फिर हजारों की आबादी पर संकट है। पहली बार एक सीजन में चार बार जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। सभी घाट जलमग्न हो गए हैं। वरुणा किनारे के आठ मोहल्लों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। सात राहत शिविर खोल दिए गए हैं। यहां करीब 150 से ज्यादा परिवारों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.