लखनऊ, दिसम्बर 31 -- उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है और आम जनजीवन इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पूरे प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप जारी है, जिसके चलते कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे लुढ़क गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा छाए रहने की आशंका है, वहीं पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश होने से ठंड और बढ़ सकती है। सूबे में कानपुर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां पारा गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा बाराबंकी, शाहजहांपुर, मेरठ, वाराणसी और प्रयागराज जैसे शहरों में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। दिन में भी सूरज और कोहरे की लुका-छिपी के कारण तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है, जिससे लोगों की कंपकपी छूट रही है। अलीगढ़ में दिन का तापमान सबस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.