मऊ, मार्च 12 -- मऊ। समर्थ नारी समर्थ भारत के राष्ट्रीय स्थापना दिवस का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापिका नीरा सिन्हा के नेतृत्व में लखनऊ में आयोजित हुआ था। कार्यक्रम में मऊ जनपद से शामिल विनीता पाण्डेय के कार्यों को देखते हुए समर्थ नारी समर्थ भारत की प्रदेश कार्यकारिणी टीम एवं पूर्वांचल के प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया। इस आयोजन में भारत के अनेकों जनपदों से सशक्त महिलाएं सम्मिलित हुई, जिसमे मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर सुष्मा खर्कवाल के हाथों जनपद मऊ की लोकपाल विनीता पाण्डेय भी सम्मानित हुईं। बता दें कि विनीता पाण्डेय विगत तीन साल में समर्थ नारी समर्थ भारत के अध्यक्ष के रूप में रहकर सामाजिक कार्य एवं महिलाओं की जागरूकता से सम्बंधित कार्य किए। विनीता पाण्डेय को मिली इस उपलब्धि से जिला इकाई के पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.