नोएडा, जनवरी 6 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में पूर्वांचल पैंथर्स ने कानपुर वॉरियर्स को 45-30 से हराया। नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस अहम मुकाबले के मध्यांतर तक दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। इसके बाद पूर्वांचल ने निर्णायक बढ़त हासिल कर जीत दर्ज की। मुकाबले की शुरुआत में जहां कानपुर वॉरियर्स ने शुरुआती दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन पूर्वांचल पैंथर्स के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को अंक बटोरने से रोके रखा। बावजूद कानपुर ने मामूली बढ़त हासिल कर ली। मध्यांतर के बाद मुकाबले की दिशा बदल गई। दबाव में दिख रही पूर्वांचल पैंथर्स की टीम ने कई सुपर टैकल किए, जिससे कानपुर की बढ़त पर रोक लगी। मजबूत रक्षात्मक प्रदर्शन के आधार पर पूर्वांचल ने पलटवार किया। कानपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.