भदोही, दिसम्बर 23 -- भदोही, संवाददाता। मिर्जापुर-भदोही-जौनपुर एनएच 135ए के फोर लेन हाईवे के धौरहरा पुल पर नए डबल लेन पुल का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। इससे पूर्वांचल के जिलों में आवागमन काफी सुलभ हो जाएगा। ठंड के बावजूद मशीनों को लगाकर युद्ध स्तर पर काम कराया जा रहा है। बता दें कि मिर्जापुर-भदोही-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 135ए के करीब 38 किमी तक की सड़क के चौड़ीकरण पर 395.62 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। शहर के धौरहरा में वरुणा नदी पर दशकों पहले बने सिंगल को तोड़ दिया गया था। उसका निर्माण समाजसेवी हकीम जंगीलाल ने वर्ष 1932 में कराया था। बाद में सड़क डबल लेन तो बनी, लेकिन तब भी सिंगल लेन पुल से ही काम चलाया जा रहा था। पुल के ध्वस्त होने वाला हिस्सा वर्ष 1922 में बना था। मिर्जापुर से अयोध्या वाया भदोही और जौनपुर नेशनल हाईवे 135ए फोर ल...