वाराणसी, दिसम्बर 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय में काशी सांसद रोजगार महाकुम्भ-2025 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह मेला पूर्वांचल के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा। 9 और 10 दिसम्बर को करौंदी स्थित गवर्नमेंट आईटीआई परिसर में मेला आयोजित होगा। इस दौरान डीएम ने सेवायोजन अधिकारी को सभी तैयारियां समय से पूरी करने, महाकुम्भ में आने वाली कम्पनियों, अभ्यर्थियों की सुविधा का ध्यान रखने का निर्देश दिया। दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर में देश-विदेश की लगभग 300 कम्पनियां हिस्सा लेंगी और 20000 से अधिक युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकतम वार्षिक पैकेज 3.60 लाख रुपये तक होगा। रोजगार मेला में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, एमबीए, ...