आजमगढ़, जून 19 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पवई थाना क्षेत्र के चंपानगर चकिया में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे को जनता को समर्पित करेंगे। लिंक एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के बाद सीएम पंडित उमाकांत कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर में आयोजित जनसभा का संबोधित करेंगे। इस एक्सप्रेस-वे के चालू होने से आजमगढ़, अंबेडकर नगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर, मऊ, गाजीपुर जिले के लोगों को भी आवागमन में काफी आसानी होगी। सबसे ज्यादा फायदा गोरखपुर के लोगों को होगा। लिंक एक्सप्रेस-वे शुरू होने के बाद आजमगढ़ से गोरखपुर की दूरी साढ़े तीन घंटे में पूरी की जा सकेगी। वर्ष 2019 में आजमगढ़-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण का काम शुरू हुआ। यह लिंक एक्सप्रेस-वे आजमगढ़ के फूलपुर और बूढ़नपुर तहसील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.