अंबेडकर नगर, फरवरी 1 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। रविवार की सुबह बेवाना थाना क्षेत्र के रसूलपुर दियरा के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा हुआ। हादसे में ऑल्टो कार ट्रक में घुस गई। कार में सवार तीन लोगों की जहां मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए। घायलों को बेवाना पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कार से परिवार दिल्ली से अपने घर गोरखपुर जा रहा था। गोरखपुर जनपद के बेलाघाट निवासी विजय यादव और उनके भाई विनय यादव का परिवार दिल्ली में रहता है। विजय यादव परिवार के आठ सदस्यों के साथ कार से रविवार को दिल्ली से गोरखपुर के लिए निकले थे। कार विनय चला रहे थे। बेवाना थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 161 के करीब परिवार के सदस्यों वाली कार आगे चल रही एक ट्रक से टकरा गई। कार का बायां हिस्सा ट्रक के पीछे फंस गया। इसी दौरान व...