आजमगढ़, जनवरी 8 -- अहरौला/माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला थाना क्षेत्र में किलोमीटर 205 के पास सजनी गांव के सामने गुरुवार की सुबह टायर फटने से कंटेनर अनियंत्रित होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से नीचे पलट गया। दुर्घटना में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने वाहन से चालक और खलासी को निकाला। उन्हें मामूली चोटें आई थीं। इटावा जनपद के गोपालपुर निवासी चालक दिनेद हरियाणा से कंटेनर लेकर खलासी के साथ माल लोड करने के लिए पटना जा रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे अहरौला थाना क्षेत्र के सजनी गांव के पास किलोमीटर 205 के पास कंटेनर का अगला टायर फट गया। जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गया। चालक और खलासी उसमें फंस गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर यूपीडा की टीम ...