गाजीपुर, दिसम्बर 1 -- मरदह। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन मार्ग पर रायपुर बाघपुर गांव के पास बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिरा जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी मनोज चौहान किसी कार्यवश मरदह क्षेत्र में आया था। वापस अपने घर को जा रहा था। जैसे ही वह रायपुर बाघपुर के सामने पहुंचा था कि सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर गिरकर गंभीर रूप घायल हो गया। उसे सीएचसी मरदह पहुंचाया गया जहां से उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका स्थिति गंभीर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.