मऊ, जनवरी 11 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जमुई गांव के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 268 किलोमीटर प्वाइंट पर रविवार सुबह आलू और गैस सिलेंडर लदे दो भारी ट्रकों के बीच भिड़ंत हो गई। इस दौरान ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद काफी देर तक आवागमन भी ठप रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...