सुल्तानपुर, जनवरी 15 -- दोस्तपुर, संवाददाता। गुरुवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पैकेज नंबर चार के अंतर्गत सुरक्षा कर्मियों की पेट्रोलिंग पार्टी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर चल रहे ट्रक चालकों को रोककर उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई और पम्फ्लेट वितरित किए गए। अभियान में सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडेय भी मौजूद रहे। सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि कोहरे के मद्देनजर यूपीडा द्वारा स्पीड लिमिट कम की गई है। लेकिन इसके बावजूद कई चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। हाल ही में तेज रफ्तार मिनी ट्रक द्वारा पिकअप वाहन को टक्कर मारने की घटना सामने आई थी। जिसमें पिकअप पलट गई थी। ऐसे हादसों को रोकने के लिए चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की...