सुल्तानपुर, फरवरी 13 -- दोस्तपुर, संवाददाता। लगभग 80 से अधिक लोगों को लेकर बिहार से दिल्ली जा रही एक ओवरलोड बस गुरुवार देर रात अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी। बस के क्रैश बैरियर तोड़ते हुए करीब दस फीट नीचे पलट जाने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहत की बात यह रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, एक यात्री का हाथ टूट गया और बाकी सभी यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद चालक और खलासी दूसरी बस पकड़ कर मौके से फरार हो गए। घटना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 151 पर आनूपुर धरमपुर के पास गुरुवार रात करीब 12 बजे हुई। जानकारी के अनुसार बिहार से दिल्ली जा रही दिहाड़ी मजदूरों से भरी बस चालक की लापरवाही के कारण अनियंत्रित हो गई। बस सड़क के बीच बने मेटल बीम क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.