अंबेडकरनगर, फरवरी 2 -- यूपी के अंडबेकरनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के रामपुर गोसाई गांव के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। कार ट्रक में फंसकर करीब 50 मीटर से अधिक दूरी तक घिसटती चली गई। हादसे की सूचना से गांव में कोहराम मच गया। बेलघाट के रामपुर गोसाई गांव निवासी विनय यादव अपने भाई विजय यादव और पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। विनय की पत्नी दिल्ली से ही लापता हो गई है। इसी सिलसिले में पूरा परिवार कार से गांव लौट रहा था। कार में बच्चे और बड़े मिलाकर सात लोग सवार थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 161.4 पर अंबेडकर...