मऊ, जनवरी 7 -- रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह रानीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा भुसुवा के पास एक पंजाब से टायर लादकर हाजीपुर जा रहे एक ट्रक का अगला टायर फट गया। इस घटना के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। रानीपुर थाने की पुलिस ने घायल चालक को ट्रक से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक चालक मजीत सिंह निवासी बुधवाड़ा, जनपद लुधियाना, पंजाब से ट्रक में टायर लोड कर बिहार प्रांत के हाजीपुर के लिए जा रहा था। जैसे ही ट्रक रानीपुर थाना क्षेत्र के भुसुवा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 276.1 पर पहुंचा, अचानक ट्रक का बायां टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया। टायर फटने के कारण चालक वाहन पर से नियंत्...