नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- यूपी के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबेहा थाना क्षेत्र के अमितपुरवा व डिहे गांव के बीच पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर खड़ी बैगनआर कार में पीछे से ब्रेजा कार टकरा गई। टक्कर की वजह से कार में आग लगने से झुलसने से बैगनआर में मौजूद चालक समेत दीवान के परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। दोनों गाड़ियां गोरखपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। वाराणसी के रहीमपुर लोहता के निवासी जावेद अशरफ की पत्नी, तीन बेटियां व दस वर्षीय पुत्र और चालक की मौत हुई है। जावेद अशरफ आजमगढ़ के किसी थाने में दीवान के पद पर तैनात हैं। इनका परिवार बैगनआर में सवार था। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों गाड़ियां पूरी तरह जल गई थीं। हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस...