सुल्तानपुर, दिसम्बर 15 -- दोस्तपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 165.5 के पास सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। बांसगांव, गोरखपुर निवासी प्रतीक सिंह पुत्र बृज किशोर सिंह गोरखपुर से विनम्र खंड गोमतीनगर, लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कार का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी। हादसे के बाद चालक प्रतीक सिंह ने एक ग्रामीण की मदद से कार की खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। उन्हें मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे एम्बुलेंस कर्मी धीरज द्विवेदी मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उन्हें लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया। घटना की जानकारी पर दोस्तपुर थाना पुलिस के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनूप सिंह व उपनिरीक्षक मोहनलाल पटेल ने मौके पर पहुंचकर जांच क...