आजमगढ़, फरवरी 21 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 197 पॉइंट के निजामपुर गांव के समीप शनिवार की भोर में ट्रक के पीछे से कार टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में तीन अन्य युवक घायल हो गए। मृत युवक सुल्तानपुर जिले का निवासी था। दुर्घटना के समय कार सवार बड़हलगंज बारात से वापस सुल्तानपुर जा रहे थे। सुल्तानपुर जिले से शुक्रवार की शाम को गोरखपुर जिले के बड़हलगंज बारात आई थी। शनिवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे कुछ बाराती स्विफ्ट डिजायर कार पर सवार होकर बड़हलगंज से वापस सुल्तानपुर जा रहे थे। वे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 197 पॉइंट पर अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव के समीप पहुंचे थे। उसी दौरान आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। जिससे पीछे से तेज रफ्तार से आ रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.