गोरखपुर, फरवरी 1 -- बेलघाट, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। रविवार को एक्सप्रेसवे के 161 किलोमीटर प्वाइंट पर हुए भीषण सड़क हादसे में बेलघाट थाना क्षेत्र के रामपुर गोसाई गांव के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली से गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गोसाई गांव आ रही एक कार की अंबेडकरनगर जनपद के बेवां थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में विजय कुमार यादव (50), लक्ष्मी देवी (40) पत्नी मुकेश, जो विनय यादव की सास थीं, तथा विनय यादव का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.