गाज़ियाबाद, जनवरी 5 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को पूर्वांचल और उत्तरांचल समाज के लोगों के साथ संपत्ति प्रभारी पल्लवी सिंह के साथ बैठक हुई। बैठक में पूर्वांचल और उत्तरांचल भवन शुरू कराने पर चर्चा हुई। दोनों भवन कैसे संचालित किए जाएं, बैठक में इन बिन्दुओं पर भी चर्चा हुई। नगर निगम ने दोनों भवनों के नाम से एक सोसाइटी का गठन किया है। निगम ने सदस्यता शुल्क 21 हजार रुपये रखा है। समिति के लोगों ने कहा सदस्यता शुल्क बहुत ज्यादा है। यह शुल्क 11 हजार रुपये किया जाए। लोगों ने कहा कि दोनों भवनों का निर्माण अभी अधूरा है। बैठक में लोगों ने कहा कि पूर्वांचल भवन से मेडिकल डिस्पेंसरी शिफ्ट नहीं हुई। पानी और पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। भवनों में सांस्कृतिक केंद्र का स्वरूप नहीं दिया गया। बैठक में पूर्वांचल समाज से राकेश ...