धनबाद, जुलाई 20 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता बीबीएमकेयू अपने पूर्ववर्ती छात्रों को सम्मानित करेगा। इस नई पहल की शुरुआत शुक्रवार को की गई। विश्वविद्यालय की पूर्ववर्ती छात्रा शारदा कुमारी गिरि को कुलपति डॉ राम कुमार सिंह ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मौके पर आर्ट एंड कल्चर विभाग की अध्यक्ष डॉ ताप्ती चक्रवर्ती, डॉ एमके सिंह, डॉ नविता गुप्ता सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे। कुलपति डॉ सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की पहचान और गौरव हैं। प्रत्येक विभाग में ऐसे सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शारदा ने मास्टर इन थिएटर आर्ट में डिग्री ली है और वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर नाट्य निर्देशन और कला-संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। आगामी 20 अगस्त को आर्ट एंड कल्चर विभाग इस दिशा में पहला का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.