मथुरा, फरवरी 4 -- विशेष मतदाता जोड़ो अभियान के तहत श्रीचंद विद्या आश्रम बूथ पर प्रदेश के पूर्वमंत्री और विधायक श्रीकांत शर्मा ने नवमतदाताओं के वोट बढ़वाकर जागरूक भी किया। बूथ पर पहुंचे विधायक करीब आधे घंटे तक रुके और सभी से वोट बनवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहते हुए अधिक अधिक हर बूथ पर वोट बढ़ना चाहिए। विधायक ने कहा कि पार्षदों को भाजपाइयों के संग जुटकर इसे मूर्तरूप देने की जरूरत है। पार्षद राकेश भाटिया ने बताया कि 18 साल और उससे अधिक उम्र के मतदाता वंचित रह गए हैं तो वह छह नंबर फॉर्म भरकर मतदाता बन सकते हैं। इस मौके को न गवाएं। महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि चार दिन नवमतदाता बढ़वाने के लिए भाजपा यह विशेष अभियान चला रही है। हर बूथ पर जनप्रतिनिधि से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंचेंगे। बूथ पर विधायक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.