पलामू, जनवरी 14 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के पूर्वडीहा गांव में मकर संक्रांति के मेला सह भोजपुरी संगीत मुकाबले का बुधवार को आयोजन किया गया। धर्मविलीन सुखदेवाचार्य स्वामी महाराज की 30वीं पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर मेला लगाया गया। बाबा पतिधर की पावन भूमि पूर्वडीहा गांव में मकर संक्रांति के अवसर पर वर्षों से आयोजित होने वाले मकर संक्रांति मेले का उद्घाटन पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, जिला पार्षद रामलव चौरसिया, पूर्वडीहा पंचायत के मुखिया पप्पू दुबे एवं उप-मुखिया अमित दुबे आदि ने संयुक्त रूप से किया। पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने उपस्थित जनसमूह को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। लोक परंपराएं हमारी पहचान हैं और इन्हें जीवित रखना हम सभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.