बिजनौर, फरवरी 2 -- आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में शिवाजी बस्ती के लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। एसबीडी महिला महाविद्यालय में शनिवार देर शाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मेलन में श्रीमद् हनुमत भक्ति प्रचार मंडल ने सात बार सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। साहिबजादा बाबा अजित सिंह दल द्वारा गतका का प्रदर्शन किया गया। सरदार गुरुचरण सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह द्वारा बनाए गए सिख पंथ को बनाकर मार्शल आर्ट्स को सीखकर हिंदू समाज की रक्षा करने का संदेश दिया गया है। शास्त्र एवं शस्त्र दोनों को नियमित अभ्यास करने का भी संदेश दिया है, जिससे हिंदू समाज की रक्षा की जा सके। संघ के प्रांत प्रचारक अनिल कुमार ने 100 वर्ष की यात्रा का विस्तार से वर्णन किया। आरएसएस प्रांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.