लखनऊ, सितम्बर 7 -- पूर्वजों की आत्मा की शांति व मोक्ष और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाने वाला पखवारा पितृपक्ष रविवार से शुरू हो गए। इस अवसर पर लोगों ने तर्पण, श्राद्ध व पिंडदान जैसे अनुष्ठान कर पितरों को याद किया और उनके आशीर्वाद की कामना की। वहीं गोमती के तट पर भी कई लोगों ने तर्पण, पिंडदान व श्राद्ध कर्म किया। घरों में भी लोगों ने पितरों को याद करते हुए तिलांजलि दी। पितृपक्ष के दौरान 21 सितम्बर तक प्रतिदिन यह क्रम चलता रहेगा। इंदिरा नगर सेक्टर-नौ स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में रविवार को पितृपक्ष के अवसर पर सामूहिक पिंड तर्पण का आयोजन हुआ। मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने बताया सुबह पांच बजे से देव आह्वान, देवपूजन के बाद पिंड तर्पण प्रारम्भ हुआ। इसके बाद गायत्री यज्ञ हुआ। नवग्रह मंत्र, महामृत्युजंय व गायत्री मंत्रों से पूर्वजो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.