जमशेदपुर, मई 11 -- जमशेदपुर । 10 मई को रेड क्रॉस के एक रक्तदान शिविर में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि अपने परिजनों की स्मृति में इस तरह के रक्तदान शिविर को आयोजित करना सच्चे मायने में श्रद्धांजली देना है। उन्होंने कहा कि आज रक्तदान की महत्ता से सभी जानते हैं। यह जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और जमशेदपुर शहर इस मामले में एक मिसाल है, जहां रक्तदान के लिए हर युवा तत्पर रहते हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में शिविर संयोजक रवि सरावगी, शिवम सरावगी, अर्चित चौधरी एवं रोहित डालमिया ने मुख्य अतिथि के साथ सामुहिक दीप प्रज्जवलन किया। उद्घाटन कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। आज रेड क्रॉस भवन में चन्द्रनाथ सरकार ने जहां 25वां रक्तदान पूरा किया, वहीं दिगम्बर नायक ने 50वां एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.