बक्सर, जनवरी 10 -- पेज-05 के लिए चक्की, एक संवाददाता। फार्मर रजिस्ट्री व ई-केवाईसी को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर वैसे किसान, जिन्हें अब तक पूर्वजों के नाम की जमीन पर पीएम किसान योजना का लाभ मिल रहा था। उनके सामने संकट खड़ा हो गया है। नए नियमों के तहत योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी किया जा रहा है। जमीन लाभार्थी के नाम पर होना जरूरी है। कई परिवारों में एक ही जमीन पर घर के कई सदस्य पीएम किसान का लाभ उठा रहे थे। ऐसे मामलों में अब किस्त रुकने की आशंका से किसान चिंतित हैं। गरीब और छोटे किसानों के लिए यह शर्त बड़ी मुश्किल बनती जा रही है। क्योंकि पूर्वजों की जमीन अपने नाम पर नामांतरण कराने में समय लग रहा हैं। नामांतरण के लिए किसानों को बार-बार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। कागजात की कमी और प्रक्रिया की जानकारी न होने ...