कानपुर, फरवरी 21 -- सरसौल। महाराजपुर में पूर्ति निरीक्षक ने अवैध गैस रिफलिंग का मुकदमा दर्ज कराया है। मौके से सिलेंडर, तराजू व नोजल पाइप मिला है। महाराजपुर के कुलगांव मोड़ के पास परचून की दुकान में अवैध गैस रीफिलिंग की सूचना पर पूर्ति निरीक्षक सचिन श्रीवास्तव ने जांच की। सचिन ने बताया कि जांच में दुकान में तीन गैस सिलेंडर मिले, जिसमें एक भरा व दो खाली थे तराजू व नोजल पाइप भी बरामद हुआ। कुलगांव निवासी कमलेश से पूछताछ की गई तो उसने एक सिलेंडर अपना बताया जबकि दो के बारे में जानकारी नहीं दे सका। पूर्ति निरीक्षक ने आरोपित कमलेश के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...