मिर्जापुर, मार्च 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के चारों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मड़िहान मे मंडलायुक्त विन्ध्याचल मंडल बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। वहीं लालगंज तहसील में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार के समक्ष 215 मामले आए। डीएम ने 18 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। डीएम ने लालगंज के पूर्ति निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का निराकरण पारदर्शिता के साथ करें। किसी को जिला मुख्यालय का चक्कर न काटना पड़े। समस्याओं के निस्तारण की गुणवत्ता खराब मिलेगी तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंडलायुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.