सहरसा, फरवरी 23 -- सत्तरकटैया, एक संवाददाता। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा कामधेनु गौशाला उपशाखा के उद्घाटन के निमित्त आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास साध्वी आस्था भारती ने कहा कि कण-कण में भगवान का वास है और वही पूर्ण सदगुरु है, जो जीव को ईश्वर दर्शन कराए। उन्होंने कहा कि पापियों से पापी भी ब्रह्मज्ञान की दीक्षा पाने का अधिकारी है, आवश्यकता केवल जिज्ञासा उत्पन्न करने की है। कंस बध प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए साध्वी ने अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मानव तन बड़े भाग्य से प्राप्त होता है, इसे व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। देवता भी मानव जन्म के लिए लालायित रहते हैं। मनुष्य यदि अपने जीवन का महत्व समझे तो भवसागर से पार पा सकता है। कथा के दौरान धृतराष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.