पूर्णिया, नवम्बर 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया से पड़ोसी राज्यों के लिए यात्रियों की राह आसान होने वाली है। पूर्णिया को 22 स्लीपर डीलक्स बस मिलने वाली है। यह बस अलग-अलग रूटों पर दौड़ेगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम को 15 दिसम्बर तक 22 स्लीपर डीलक्स बस मिलने की संभावना है। इस संबंध में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर अजिताभ आनंद ने बताया कि 22 स्लीपर डीलक्स बस के दिसंबर माह में मिलने की संभावना है। इन बसों में कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। डीलक्स बस में स्लीपर सहित 50 सीट यात्रियों को बैठनें के लिए होगी। इस बस की लंबाई अधिक होने के कारण यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक एवं आरामदायक होगी। इन सभी बसों को इंटर स्टेट चलाया जायेगा। खासकर बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली तक इन बसों को चलाने की योजना बनाई जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.