पूर्णिया, मई 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। साधु- संतों के प्रवचन वाले वीडियो को देख आध्यात्मिक खोज में निकला किशोर कटिहार से बरामद कर लिया है। किशोर को ढूंढ निकालने में मधुबनी थानाध्यक्ष के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ग्रुप सहायक सिद्ध हुआ। मामले में मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि उनके इस ग्रुप में कटिहार जिले के कई पुलिस कर्मी जुड़े हुए हैं। परिजनों की ओर से जैसे ही सूचना मिली कि किशोर का फोटो सोशल मीडिया के ग्रुप पर डाला गया। सोमवार संध्या को कटिहार जिले के डूमर में किशोर की मौजूदगी की सूचना मिली। जिसके बाद किशोर के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। परिजनों ने किशोर को बरामद कर लिया। मधुबनी थाना के कोसी विहार से कक्षा नौ में पढ़ने वाला छात्र सोमवर सुबह को बिना किसी को कुछ बताए घर छोड़ कर निकल गया। घर से जाने से पहले उसने चप्...