पूर्णिया, फरवरी 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया सेवा सप्ताह के अंतर्गत जनमन पीपुल्स फाउंडेशन द्वारा काली जान नया टोला हासदा में विधिक शिविर एवं सरकारी योजनाओं पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 300 से अधिक स्थानीय लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं एवं उनके विधिक अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुमित प्रकाश ने बच्चों से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं उनके अधिकारों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। जनमन टीम के अधिवक्ताओं ने महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया तथा आवश्यकतानुसार विधिक परामर्श भी प्रदान किया। शिविर के दौरान कई प्रतिभागियों ने व्यक्तिगत समस्याओं ...