पूर्णिया, फरवरी 14 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि।पूर्णिया सिविल कोर्ट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर को एहतियातन खाली कराया गया और पुलिस प्रशासन ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। कोर्ट के आधिकारिक ई-मेल पर भेजे गए संदेश में परिसर को बम से उड़ाने का दावा किया गया था। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम ने हर कक्ष, रिकॉर्ड रूम और परिसर के आसपास सघन जांच की। बताया जाता है कि पिछले 24 घंटों में अररिया, बक्सर और पटना के सिविल कोर्ट को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। हाल के दिनों में बिहार के कई जिलों में अदालतों को ई-मेल के माध्यम से निशाना बनाया गया है, जिससे न्यायिक संस्थानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। पूर्णिया में इस घटना का सीधा असर अदालत की कार्...