पूर्णिया, जून 18 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। एयरपोर्ट के निर्माणाधीन सिविल एनक्लेव के कार्य की प्रगति की जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के द्वारा समीक्षा की गयी। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने एएआई के अभियंता से पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को त्वरित गति से पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पूर्णिया को निर्देश दिया गया कि पूर्णिया सिविल एनक्लेव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले सड़क का कार्य अविलंब पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बता दें कि इस सड़क के निर्माण को लेकर पहले ही आरसीडी को एक माह की डेडलाइन दी गयी थी। इसके बावजूद निर्माण कार्य में देरी हो रही है। इधर, जिलाधिकारी स्वयं एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं। एयरपोर्ट पर सिविल एन्क्लेव अब आकार लेने लगा है। एयरपोर्ट क...