औरंगाबाद, फरवरी 7 -- जाप के पूर्व नेता विजय कुमार उर्फ गोलू यादव ने पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी की निंदा की है। कहा कि एनडीए सरकार ने सांसद को अंधेरे में गिरफ्तार करके यह साबित कर दिया है कि वह जनता की आवाज से कितनी बुरी तरह डरी हुई है। पप्पू यादव की खराब सेहत के बावजूद उनके साथ इस तरह का व्यवहार गलत है। जनता की आवाज को दबाने की कोशिश को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...