बेगुसराय, फरवरी 7 -- बलिया, एक संवाददाता। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को बलिया में युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा शक्ति नेता सह वार्ड पार्षद अविनाश कुमार ने किया। कहा कि जब-जब बिहार में गरीबों की आवाज पप्पू यादव बनते हैं तब तब उनको किसी साजिश के तहत गिरफ्तार कर आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि कुछ साल पूर्व कोरोना काल में पप्पू यादव के द्वारा गरीब जनता के लिए एंबुलेस, दवा, खाना की व्यवस्था आदि कार्य किए गए थे। उस वक्त भी उनको साजिश के तहत जेल भेज दिया गया था। ठीक उसी प्रकार नीट छात्रा के मामले में न्याय के लिए बिहार में एकमात्र सांसद पप्पू यादव दिल्ली के सदन से लेकर जहानाबाद की सड़क तक संघर्ष कर रहे थे। उनकी आवाज को दबाने के लिए 31 साल पुराने के...